top of page
खोज करे

धूमधाम से बनाया गया भैया बहनों के प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन।

30 अग॰ 2025
1 मिनट पठन

स्थानीय रेलवे रोड सिकंद्राराऊ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन के त्यौहार को बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा किया गया ।विद्यालय की बहनों के द्वारा भाईयों की कलाइयों पर रंग बिरंगी राखी बांधी गई एवं उनसे अपनी सुरक्षा एवं सम्मान का आश्वासन लिया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा बताया गया कि रक्षाबंधन का महत्व भाई-बहन के रिश्ते को मनाने और परिवारिक संबंधों को मजबूत करने में है। यह त्योहार प्यार, स्नेह, और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देता है।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page