संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन सम्पन्न।
स्थानीय रेलवे रोड सिकंद्राराऊ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदरा राव में संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में हाथरस एवं अलीगढ़ जनपदों के विद्या भारती ब्रज प्रदेश से संबद्ध 11 विद्यालयों के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता की छवियों के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. विष्णु सक्सेना, प्रबंधक विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य तथा मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी देवेंद्र राघव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान, निरंजन लाल प्रताप सिंह चौहान, देवेश समाधिया, लोकेंद्र नाथ शर्मा, शिक्षेत्र संकुल प्रमुख घनश्याम सिंह, सह-संकुल प्रमुख बालकृष्ण आदि गणमान्य अतिथि भी सम्मिलित हुए।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में गीता गीत हेतु गौरी प्रियंवदा एवं धीरू वर्मा, मूर्ति कला हेतु राजेंद्र मोहन सक्सैना, पत्रवचन एवं लोक नृत्य हेतु साधना जी एवं श्वेता जी, कथाकथन हेतु देवकीनंदन एवं वीरेंद्र सिंह, तथा अंताक्षरी हेतु प्रताप जी एवं रेनू सिंह उपस्थित रहे।
महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे –
बाल वर्ग-
संस्कृत प्रश्न मंच – प्रथम स्थान : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंदरा राव।
कथा कथन – प्रथम स्थान : सरस्वती विद्या मंदिर, आगरा मार्ग, हाथरस।
गीता गीत – प्रथम स्थान : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंदरा राव।
अंताक्षरी – प्रथम स्थान : सरस्वती विद्या मंदिर, लेबर कॉलोनी, हाथरस।
मूर्ति कला – प्रथम स्थान : सरस्वती विद्या मंदिर, आगरा मार्ग, हाथरस।
किशोर वर्ग-
प्रश्न मंच – प्रथम स्थान : सरस्वती विद्या मंदिर, गोंडा मार्ग, अलीगढ़। ।
तात्कालिक भाषण – प्रथम स्थान : सी.वी. गुप्ता विद्यापीठ
स्वरचित काव्य पाठ – प्रथम स्थान : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंदरा राव।
मूर्ति कला – प्रथम स्थान : सरस्वती विद्या मंदिर, सिकंदरा राव।
तरुण वर्ग-
तात्कालिक भाषण – प्रथम स्थान : सरस्वती विद्या मंदिर, खैर रोड, अलीगढ़।
स्वरचित काव्य पाठ – प्रथम स्थान : सरस्वती विद्या मंदिर, अतरौली, अलीगढ़।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल चौहान ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं व्यवस्था में सहयोग देने वाले आचार्यों-आचार्याओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगामी प्रांतीय प्रतियोगिताओं हेतु और अधिक तैयारी करने एवं उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं।











टिप्पणियां